नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिमला में चलेगी 30 नई इलेक्ट्रिक बसे। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

शिमला में चलेगी 30 नई इलेक्ट्रिक बसे।

😊 Please Share This News 😊

शिमला में चलेंगी 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, आधे घंटे में चार्ज होगी बैटरी।

16 अक्टूबर, न्यूज़टुडे हिमाचल बीयूरो।
प्रदेश सरकार जल्द ही शिमला शहर के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रही है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कियूनियन हेवी इंडस्ट्रीज एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज मिनिस्ट्री के सहयोग से शहर के लिए कुल 50 बसें खरीदी जानी हैं जिसमें से नौ मीटर लंबाई वाली 30 बसों की खरीद के आदेश दिए गए हैं।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सात मीटर लंबी 20 बसों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कोडल औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद 30 बसों का खरीद आदेश दिए गए थे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देशों और मानदंडों का पालन किया है और न्यूनतम दरों पर गुणवत्ता बसों को खरीदा जा रहा है।

गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इतनी कम दरों पर बसें खरीदने वाला हिमाचल पहला राज्य है। पिछली कांग्रेस सरकार ने 31 सीटर बस को लगभग दो करोड़ में खरीदा था जबकि अब ये बसें 76.7 लाख में खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा, इन बसों में फुल चार्जिंग के लिए केवल आधा घंटा लगेगा जबकि पुरानी खरीदी गई बसों में लगभग पांच से छह घंटे लगते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]