नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर निगम शिमला के चुनाव को भाजपा ने सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज और राजीव बिंदल को सौंपी एहम ज़िम्मेदारिया, त्रिलोक जम्वाल, महेंद्र धर्माणी एवं बिहारी लाल शर्मा होंगे सहयोगी। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नगर निगम शिमला के चुनाव को भाजपा ने सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज और राजीव बिंदल को सौंपी एहम ज़िम्मेदारिया, त्रिलोक जम्वाल, महेंद्र धर्माणी एवं बिहारी लाल शर्मा होंगे सहयोगी।

😊 Please Share This News 😊

नगर निगम शिमला के चुनाव को भाजपा ने सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज और राजीव बिंदल को सौंपी एहम ज़िम्मेदारिया, त्रिलोक जम्वाल, महेंद्र धर्माणी एवं बिहारी लाल शर्मा होंगे सहयोगी।

न्यूज़ टुडे हिमाचल बीयूरो शिमला 28/02/2022:
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा भाजपा की प्रदेश शाखा आने वाले नगर निगम शिमला चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा साथ साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भी रोड मैप तैयार कर रही है।
टंडन ने कहा की कल की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ नगर निगम शिमला को लेकर रणनीति भाजपा ने तय कर ली है और तीन सीनियर लीडर की ड्यूटी नगर निगम को लेकर लगा दी गई है।
चुनावों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं विधायक डॉ राजीव बिंदल की एक समिति का गठन कर दिया गया है और इनके सहयोग में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव बिहारी लाल शर्मा और महेंद्र धर्माणी सहयोगी के रूप में काम करेगे।
टंडन ने कहा की आने वाले समय में इन नगर निगम चुनावों के 41 वार्डों के प्रभारियों की नियुक्ति भी जल्द हो जायेगी ।
नगर निगम में लोकल मुद्दो का एक खाखा तैयार किया जाएगा, भाजपा शासित नगर निगम ने शिमला शहर के लिए अच्छे काम किए है और इनको लेकर हम घर घर जाने के लिए तैयार है।
अगले 15 दिन में भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर पूरा रोड मैप बना लेगी।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पास के मजबूत संगठन है और जल्द ही हमारी पन्ना समितियो का भी गठन हो जाएगा , इससे सभी वोटर पर नजर बनी रहेगी।
उन्होंने कहा की कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है और साथ ही कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई चल रही है ऐसे में भाजपा का मिशन रिपीट तय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]