नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने शुरू किया जन सेवा अभियान। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने शुरू किया जन सेवा अभियान।

😊 Please Share This News 😊

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने शुरू किया जन सेवा अभियान।
बंजार विधानसभा के सैंज में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम किया आयोजित।

मोहिंदर पलसरा

न्यूज़ टुडे हिमाचल 19 जून न्यूली कुल्लू– कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा पूरे प्रदेश में जन सेवा अभियान आरंभ किया गया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में बंजार विधानसभा क्षेत्र के सैंज में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कोरोना दौर के संकटकाल में सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब तथा असाहय लोगों की सहायता तथा किसानों -वागवानों के सहयोग के लिए शुरू किया गये जनसेवा अभियान को दो सप्ताह तक जारी रखा जाएगा। इस दौरान कोरोना योद्धाओं के मनोवल को बढ़ाने के लिए उन्हे सम्मानित भी किया रहा है।
जनसेवा अभियान के आगाज पर शुकरवार को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैंज बोदलीमाता गौउशाला में पशुओं को चारा व फीड प्रदान की तथा गौउशाला के पास पौधारोपण भी किया । जनसेवा अभियान शुरू कर सैंज बाजार में लोगों व दुकानदारों को मास्क वितरित किए गए। सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के तहत करोना जंग में कूदे पुलिस व स्वास्थय कर्मियों को भी सम्मानित किया। सेवादल ने सीएचसी व थाना सैंज में जाकर मास्क व लूंगी देकर स्वास्थय व पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर करोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाया। जनसेवा अभियान के उपरांत सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए हमले में शहीद हुए 25 से अधिक वीरों की आत्माआंे की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन श्रद्धाजंलि अर्पित की । सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने पत्रकार भेंटवार्ता के दौरान बताया कि कांगेस सेवादल द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू किया गया जनसेवा अभियान तीन जुलाई तक चलाया जाएगा जिसके तहत पर्यावरण, शिक्षा ,स्वास्थय व कृषि -बागवानी के क्षेत्र में लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 6 बर्षों से देश में अस्थिरता उत्पन्न हुई देश चारों ओर से दुश्मनों से घिरा हुआ है। सीमाओं पर बलिदान देने बाले वीर जवानों को सलाम है लेकिन सरकार की नाकामी लगातार दिख रही है 25 से अधिक जवानों ने लदाख में चीन -भारत सीमा पर बलिदान दिया जिन्हें वहां निहथे भेजा गया। सरकार को उनके परिवारो को उचित सुविधा प्रदान करनी चाहिए ।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला सेवादल अध्यक्ष महेश शर्मा, महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर, सचिव संजू विष्ट शाहपूर ब्लाॅक अध्यक्ष गौरव, कुल्लू जिला सेवादल के सोशल मिडिया प्रभारी लाल दास, गविश, कैलाश, कांग्रेस नेता मोती राम पालसरा, अमर ठाकुर, इंटक प्रदेश सचिव रामकृष्ण चैहान व्यापरी समिति के प्रधान सुरेश कुमार बंजार इंटक अध्यक्ष पवन ठाकुर , गोपाल बजीर,रितेश गांगोली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]