नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानव सेवा संस्थान की ओर से 8 राज्य स्तरीय अवार्डों पर की गई दावेदारी पेश। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

मानव सेवा संस्थान की ओर से 8 राज्य स्तरीय अवार्डों पर की गई दावेदारी पेश।

😊 Please Share This News 😊

 

मानव सेवा संस्थान की ओर से 8 राज्य स्तरीय अवार्डों पर  की गई दावेदारी पेश।

न्यूज़ टुडे हिमाचल बीयूरो 18 दिसंबर शिमला:
सेवा, सहायता, सुरक्षा, सुधार, संरक्षण, प्रोत्साहन एवं विकास के सिद्धांत पर कार्य करने वाली संस्था मानव सेवा कोटखाई अपने उद्देश्य, विशेषताएं, गतिविधियां, सिद्धांत, नियम लक्ष्य, कार्य करने का तरीका, कार्य करने की क्षमता, सक्रियता, सम्मान, स्वाभिमान,प्रतिभा, प्रेरणा एवं प्रेरणा के आधार पर संस्थान की चेयरपर्सन निर्मला धर्माईक की ओर से हिमाचल प्रदेश सचिवालय के समक्ष हिमाचल प्रदेश में नंबर एक के ताज का, दूसरे व अंतिम चरण का दावा पेश किया गया है, इस से पहले संस्थान हिमाचल प्रदेश राजभवन महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष हिमाचल प्रदेश में नंबर एक के ताज का दावा पेश कर चुका है। 
इतना ही नहीं पूरी तरह कानून के नियम में कार्य करने वाली आदर्शवादी संस्थान मानव सेवा कोटखाई की चेयरपर्सन निर्मला धर्माईक की ओर से एक साथ 8 अन्य राज्य स्तरीय अवॉर्ड पर भी अपनी दावेदारी पेश की गई है, जिसमे हिमाचल प्रदेश सरकार का राज्य स्तरीय सम्मान प्रेरणा स्रोत सम्मान व हिमाचल गर्व सम्मान तथा राजभवन स्तरीय सम्मान, राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान, राज्य स्तरीय पर्यावरण सरक्षण सम्मान, राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा सम्मान, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय भाषा हिन्दी विकास सम्मान इत्यादि पर भी अपनी ठोस दावेदारी पेश की है, प्राथमिक समीक्षा के लिए संस्थान की चेयरपर्सन निर्मला धर्माईक की ओर से लगातार 12 वर्षों में किए गए कार्य की वीडियो सीडी तथा सरकारी तंत्र से मिले प्रशंसा पत्र, प्रमाण पत्र सहित करीब एक हजार पेज के प्रमाणित विवरण व प्रमाणित दस्तावेज पेश किए है, उल्लेखनीय है कि उपरोक्त 5 राज्य स्तरीय अवॉर्ड जिसमे राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान ,राजभवन स्तरीय सम्मान, प्रेरणा स्रोत सम्मान, हिमाचल गर्व सम्मान, पर्यावरण सरंक्षण सम्मान विषय पर हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा जिला प्रशासन शिमला पहले ही इन अवार्डों को मानव सेवा कोटखाई को प्रदान करने हेतु पहले ही सिफारिश पत्र जारी कर चुका है, गांव की वादियों में जन्मी संस्था के लिए यह गर्व की बात तो है साथ में एक असाधारण उपलब्धि भी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]