नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेब कलेक्शन सेंटर न खुलने से बागवानों का हो रहा नुकसान: चेतन बरागटा। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

सेब कलेक्शन सेंटर न खुलने से बागवानों का हो रहा नुकसान: चेतन बरागटा।

😊 Please Share This News 😊

सेब कलेक्शन सेंटर न खुलने से बागवानों का हो रहा नुकसान: चेतन बरागटा।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

सेब कलेक्शन सेंटर समय पर न खुलने से बागवान सकते मे आ गया है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि सेब बाहुल्य क्षेत्रों में अभी तक सेब कलेक्शन सेंटर नही खुले है। जिस कारण बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण बागवानों के सेब बागिचो की जमीन धसने से पौधे गिर रहे है और सेब ड्रॉप हो रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बागीचों में पतझड़ की समस्या विराट रूप ले चुकी हैं। इस कारण भी बागवानों के बहुत सेब झड़ रहे है। हालत ये है कि कई बागवानों ने तो सेब की बोरियां भर कर अपने घरों में रखी है,जो अब सड़ने लग गयी है।
गौरतलब है कि भारी बरसात के कारण बागवानों को अबकि बार अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को राहत के तौर पर तुरन्त प्रभाव से सेब कलेक्शन सेंटर खोल देने चाहिए।
चेतन बरागटा ने कहा कि बार- बार आग्रह करने पर भी उद्यान विभाग पतझड़ से बचने के लिए बागवानों को भरपूर मात्रा में दवाइयाँ उपलब्ध नही करवा पा रहा है। यह एक गम्भीर चिंता का विषय है।
सेब सीजन शुरु हो गया है ,पर सड़को की स्थिति ठीक नही है। अब परेशानी इस बात की है कि बागवान अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाएं तो कैसे। सड़को के सुधारीकरण का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। क्षेत्र में स्थिति ये बनी हुई है कि आम जनता मूलभूत सुविधा जैसे बिजली,पानी ,सड़क,स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जुझ रही है।
सरकार के मंत्री सचिवालय से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे है। जनता की सुध लेने वाला कोई नही है।
चेतन बरागटा ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु से मांग की है कि बागवानों के लिए शीध्र,अतिशीघ्र सेब कलेक्शन सेंटर खोले जाए।
बागवानों को उद्यान विभाग में भरपूर मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए तथा ग्रामीण सड़को पर युद्ध स्तर पर कार्य कर यातायात के लिए बहाल किया जाए। बिजली- पानी से महरूम जनता को जल्द ये सुविधाए सुचारु रूप से प्रदान की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]