नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का चौपाल विधानसभा क्षेत्र में आपदा से निपटने के लिए तीन करोड़ जारी करने पर किया आभार व्यक्त। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का चौपाल विधानसभा क्षेत्र में आपदा से निपटने के लिए तीन करोड़ जारी करने पर किया आभार व्यक्त।

😊 Please Share This News 😊

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का चौपाल विधानसभा क्षेत्र में आपदा से निपटने के लिए तीन करोड़ जारी करने पर किया आभार व्यक्त।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला / चौपाल 9 अगस्त:

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रजनीश किमटा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस क्षेत्र के सेब बाहुल की घुण्ड, बल्सन देहा,चौपाल, कुपवी व नेरवा की वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़को की तुरंत मुरम्मत के लिये तीन करोड़ जारी करने के लिये इस क्षेत्र के लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चौपाल क्षेत्र के अपने पहले ही दौरे में लोगों को जो सौगात दी है, इसके लिए वह उनके दिल से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा के तुरंत बाद ही राशि जारी कर यह सिद्ध कर दिया है कि सुक्खू एक नेता ही नही,जननायक भी है जो लोगों

के दुखदर्द को भली भांति समझते हैं। किमटा ने आज यहां जारी एक प्रेस नोट में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़को की मुरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 1.50 करोड़ की राशि जारी की थी इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने पिछले कल ही ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की मुरम्मत व उनकी यातायात बहाली के लिए 2 ,50 करोड़ की अतिरिक्त राशि जारी कर दी हैं। यह राशि उन्होंने चौपाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोक निर्माण विभाग के चार उप मंडलो सेंज,चौपाल, नेरवा व कुपवी की सड़कों की मुरम्मत व बहाली के लिये जारी किए हैं। खण्ड विकास अधिकारी चौपाल व कुपवी विकास खण्ड के लिये अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई है व ठियोग बीडीओ के अंतर्गत आने वाली घुण्ड,व बल्सन के लिये 45 लाख की राशि जारी करते हुए उन्हें स्पष्ट निर्देश दिये है कि आगामी तीन दिनों से भीतर खण्ड विकास अधिकारी अपनी निगरानी में सेब बाहुल क्षेत्रों की इन सड़कों को खोले, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के सेब उत्पादकों का एक एक सेब का दाना बाजार की मंडियों में पहुंचे।
किमटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर छाई है और अब उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके क्षेत्र में सड़के खुलने से उन का सेब समय पर मंडियों में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में जन जीवन फिर से पटरी पर लाने के लिये तनमन से काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री स्वम् सभी राहत व पुनर्वास कार्यो को देख रहें हैं। उन्होंने कहा है कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाने में कोई भी कोर कसर बाकी नही रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसी साल अक्टूबर में चौपाल निर्वाचन क्षेत्र क्षेत्र का विस्तृत दौरा करने का आश्वासन उन्हें दिया हैं। उन्होंने कहा है कि चौपाल क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी है कि मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित दौरे में इस क्षेत्र को कई सौगाते देंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]