रुद्रसेना देवभूमि द्वारा नेरवा में “नशे के विरुद्ध युद्ध” कार्यक्रम आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रुद्रसेना देवभूमि द्वारा नेरवा में “नशे के विरुद्ध युद्ध” कार्यक्रम आयोजित।
नेरवा, शिमला — रुद्रसेना देवभूमि द्वारा आज नेरवा में “युद्ध नशे के विरुद्ध” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रसेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही नशा-खोरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य नष्ट कर रहे हैं, जबकि युवा ही देश की नींव और शक्ति हैं। यदि समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आएंगे।
वक्ताओं ने मांग की कि हिमाचल पुलिस व नारकोटिक्स विभाग द्वारा हर जिले में विशेष टीमें बनाकर
वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाए,
ताकि नशा-तस्करी पर प्रभावी रोक लगे।
उन्होंने कहा कि “सुखा नशा” युवाओं की छोटी-छोटी ज़िंदगियों को तबाह कर रहा है—कहीं आत्महत्याएं बढ़ रही हैं, कहीं सड़क दुर्घटनाएँ, तो कहीं युवाओं की शारीरिक-मानसिक कमजोरी से जीवन का अंत हो रहा है।
हालाँकि चिट्टे के व्यापार पर कई कार्रवाइयाँ हुई हैं, फिर भी नशा-तस्करों के हौसले कम नहीं हुए हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार प्रभावी रोक नहीं लगा पाती है तो माननीय राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप करना चाहिए।
नेरवा में गोवंश हत्या का मामला भी उठाया गया
कार्यक्रम में हाल ही में नेरवा क्षेत्र में सामने आए गोवंश-हत्या प्रकरण पर भी चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि श्री राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि पुलिस तुरंत विशेष जांच टीम गठित करे और 7 दिन के भीतर निष्पक्ष व गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि समाज में भ्रम और तनाव न फैले।
रुद्रसेना जल्द करेगी “सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट-2025”
रुद्रसेना द्वारा जल्द ही प्रदेश-स्तरीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट-2025 आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के प्रमुख डिजिटल क्रिएटर्स शामिल होंगे।
संगठन का विस्तार — नई कार्यकारिणी जल्द
रुद्रसेना देवभूमि के नेरवा अध्यक्ष मोहन लाल सूर्यवंशी ने बताया कि संगठन “जन-जंगल-जमीन, अर्थ-धर्म-राष्ट्र” की भावना के साथ कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि नेरवा इकाई की नई कार्यकारिणी शीघ्र घोषित की जाएगी तथा हर जिले में संगठन के कार्यों का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश-स्तरीय कार्यकारिणी का गठन भी जल्द प्रस्तावित है।
हिमाचल प्रदेश संरक्षक — जोगीराम चौहान
नेरवा संरक्षक — रोनी भीमटा
आचार्य संदीप आचार्य ख्यालीराम शर्मा
तथा — रोहित सटाइक, जसवंत सिंह, रमन, कपिल, कमल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
