नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिग्री कॉलेज चौपाल के NSS कैंप का छठा दिन: “स्वच्छ-शहर, समृद्ध-शहर” अभियान के तहत चला व्यापक स्वच्छता अभियान – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

डिग्री कॉलेज चौपाल के NSS कैंप का छठा दिन: “स्वच्छ-शहर, समृद्ध-शहर” अभियान के तहत चला व्यापक स्वच्छता अभियान

😊 Please Share This News 😊

डिग्री कॉलेज चौपाल के NSS कैंप का छठा दिन: “स्वच्छ-शहर, समृद्ध-शहर” अभियान के तहत चला व्यापक स्वच्छता अभियान

गिरिश ठाकुर 

चौपाल | 18 दिसंबर 2025

डिग्री कॉलेज चौपाल के राष्ट्रीय सेवा संगठन (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन आज नगर पंचायत चौपाल परिसर, कॉलेज परिसर तथा तहसील परिसर में “स्वच्छ-शहर, समृद्ध-शहर” अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी चौपाल  हेम चंद वर्मा ने की।

अभियान में तहसीलदार चौपाल, नायब तहसीलदार, डिग्री कॉलेज चौपाल के प्रधानाचार्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, NSS के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, नगर पंचायत चौपाल के अधिकारी तथा सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर NSS के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और इसके उपयोग से बचने का आह्वान किया।

उपमंडलाधिकारी श्री हेम चंद वर्मा ने प्रेस के माध्यम से क्षेत्रवासियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा चौपाल को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। वहीं नगर पंचायत चौपाल के अधिकारी श्री राजिंदर झारटा ने लोगों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग देने, कचरा इधर-उधर न फैलाने और ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने NSS के छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते छह दिनों से नगर पंचायत के सभी वार्डों में चलाए गए स्वच्छता अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

“एक कदम स्वच्छता की ओर” 🌱🌲

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]