नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 104 ग्राम चिट्टे के साथ 2 आरोपी होटल से गिरफ्तार, नशा कारोबारियों के खिलाफ कुल्लू पुलिस का एक्शन। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

104 ग्राम चिट्टे के साथ 2 आरोपी होटल से गिरफ्तार, नशा कारोबारियों के खिलाफ कुल्लू पुलिस का एक्शन।

😊 Please Share This News 😊

104 ग्राम चिट्टे के साथ 2 आरोपी होटल से गिरफ्तार, नशा कारोबारियों के खिलाफ कुल्लू पुलिस का एक्शन।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो कुल्लू: अवैध नशे और चिट्टे के खिलाफ कुल्लू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में थाना भुंतर की पुलिस टीम ने इस साल की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भुंतर तहसील के तहत आने वाली छोटा भुईन में एक होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया. साथ ही दो आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया. अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया, ‘भुंतर में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि निजी होटल से नशे का कारोबार चल रहा है. ऐसे में पुलिस टीम ने छोटा भुईन के एक होटल में तलाशी ली. इस दौरान होटल के कमरा नंबर 205 से दो युवकों के पास से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की गई. इन युवाओं से इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खेप 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है’.पुलिस अब खंगालने में जुटी है कि चिट्टे की ये खेप कहां से लाई गई थी और कहां इसे बेचा जाना था?

आरोपियों की पहचान निखिल शर्मा (32 वर्ष) और शिव कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार निखिल पारला भुंतर का निवासी है. जबकि शिव कुमार लुधियाना पंजाब का निवासी है. दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की तहत धारा 21 व 29 में मामला दर्ज किया गया है.

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]