शिमला: चौपाल में कमरे में जली हुई हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।
|
😊 Please Share This News 😊
|
शिमला: चौपाल में कमरे में जली हुई हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।
शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।पुलिस थाना चौपाल को शुक्रवार को एक स्थानीय निवासी ने सूचना दी कि उनका एक किरायेदार कमरे के अंदर मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कमरे की तलाशी के दौरान युवक का शव जली हुई अवस्था में पाया गया। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा पुत्र धर्मवीर शर्मा के रूप में हुई, जो मूल रूप से गांव व डाकघर देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया, जिसमें कुछ संभावित पते ज्वालापुर क्षेत्र में सामने आए, लेकिन तत्काल किसी नजदीकी रिश्तेदार का पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार मृतक कमरे में अकेला रह रहा था और प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा कि मृत्यु के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही की जाएगी।
पुलिस ने मामले में बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
