नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौ-त – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल में महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौ-त

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल में महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौ-त

 

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो थुनाग : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सराज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। थुनाग क्षेत्र के अंतर्गत एम.डी.आर.-91 लंबाथाच–कल्हणी मार्ग पर एक तेज रफ्तार जीप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे बुनालीधार के समीप घटी।

जीप (एचपी 65 5148) में सवार चारों युवक बगस्याड़–रहीधार और आसपास के क्षेत्रों के निवासी थे और किसी कार्यवश यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ पर जीप चालक का नियंत्रण खत्म हो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि जीप में सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार, गांव रहीधार, सुनील (17 वर्ष) पुत्र ज्ञान चंद, गांव वह, डाकघर केलोधार और ईशान (18 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार, गांव थरजूण  के रूप में हुई है। तीनों युवक बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं, जिनकी असमय मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे कुशाल (18 वर्ष), जो सुनील शामिल रहा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके की सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और चालक से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह दर्दनाक हादसा इस बात की ओर भी इशारा करता है कि क्षेत्र के संकरे और खतरनाक सड़क मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शिवरात्रि जैसे पवित्र दिन पर हुई इस घटना ने पूरे सराज क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एस.पी. विनोद ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]