नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राहक का था इंतजार, पहुंच गई पुलिस; 5.59 ग्राम चिट्टे साथ पकड़े गए 2 नशा तस्कर। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

ग्राहक का था इंतजार, पहुंच गई पुलिस; 5.59 ग्राम चिट्टे साथ पकड़े गए 2 नशा तस्कर।

😊 Please Share This News 😊

ग्राहक का था इंतजार, पहुंच गई पुलिस; 5.59 ग्राम चिट्टे साथ पकड़े गए 2 नशा तस्कर।

 

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो कांगड़ा:

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 5.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है। ये दोनों आरोपी इलाके में नशे की खेप बेचने की फिराक में थे।

स्ट्रीट लाइट के पास बिछाया था जाल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम को सटीक सूचना मिली थी कि रोडी (खलेट) क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के समीप दो संदिग्ध युवक नशे की खेप के साथ किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 5.59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार उर्फ काका (23) निवासी घुग्गर, वार्ड नंबर-10, पालमपुर (कांगड़ा) और मुनीश कुमार (27) निवासी बीड़ बगेहड़ा, वार्ड नंबर-4, सुजानपुर (हमीरपुर) के रूप में हुई है। इस संबंध में पालमपुर थाना में 24 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत अभियोग संख्या 21/26 पंजीकृत की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]