नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,उड़े परखच्चे, बैंक कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर घायल। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,उड़े परखच्चे, बैंक कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर घायल।

😊 Please Share This News 😊

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,उड़े परखच्चे, बैंक कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर घायल।

 

सिहुंता : चम्बा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया। यहां कुंजर महादेव मंदिर के समीप हाथीधार मार्ग पर मड गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अक्षय कुमार (32) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव व डाकघर साहला, तहसील भटियात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार शाहपुर के समीप रेहलू में स्थित ग्रामीण बैंक में कार्यरत था। वहीं, घायलों की पहचान विनोद कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी मड और सुशील कुमार पुत्र पृथी सिंह निवासी गोधरा, डाकघर साहला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को अक्षय अपने दोस्तों के साथ कार में पातका से हाथीधार की ओर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी मड गांव के समीप पहुंची तो चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई इतनी गहरी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

उधर, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव व घायलों को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा (कांगड़ा) रैफर कर दिया गया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। तहसीलदार सिहुंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान की है। मृतक के परिजनों को 25,000 रुपए की फौरी राहत राशि दी गई जबकि घायलों को 5,000-5,000 रुपए की राहत राशि प्रदान की गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]