नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल के बेटे डॉ. वरुण शर्मा का कमाल,  Indian Institute of Technology Madras में देंगे अपनी सेवाएं। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल के बेटे डॉ. वरुण शर्मा का कमाल,  Indian Institute of Technology Madras में देंगे अपनी सेवाएं।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल के बेटे डॉ. वरुण शर्मा का कमाल,  Indian Institute of Technology Madras में देंगे अपनी सेवाएं।

गिरिश ठाकुर


हिमाचल के चौपाल क्षेत्र से एक और प्रतिभा ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान में अपनी जगह बनाई है। चौपाल उपमंडल के एक युवा वैज्ञानिक अब देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में से एक Indian Institute of Technology Madras में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी सफलता की पूरी कहानी।

चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत देवत के बटेवाडी गांव के निवासी डॉ. वरुण शर्मा अब देश के प्रतिष्ठित संस्थान Indian Institute of Technology Madras में अपनी सेवाएं देंगे। हाल ही में उन्होंने Indian Institute of Technology Mandi से सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी यानी डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
डॉ. वरुण शर्मा की शुरुआती शिक्षा DAV School Lakkar Bazar से हुई। इसके बाद उन्होंने National Institute of Technology Hamirpur से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।
अपनी पढ़ाई के दौरान डॉ. वरुण शर्मा ने शोध के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके कई शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने शोध कार्य की प्रस्तुति इटली में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दी है, जिससे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
परिवार की बात करें तो उनके छोटे भाई विवेक शर्मा वर्तमान में Government Medical College Chamba में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता बिहारी लाल शर्मा देवत स्कूल से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि माता नीलम शर्मा भी सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं।
डॉ. वरुण शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

चौपाल के इस युवा की उपलब्धि न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]