हिमाचल की 2.65 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, पहली किस्त का इंतजार।
|
😊 Please Share This News 😊
|
हिमाचल की 2.65 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, पहली किस्त का इंतजार।
पात्र महिलाओं को सीधे बैंक खातों में मिलेगी आर्थिक सहायता, योजना शुरू होते ही जारी होगी पहली किस्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार की 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता योजना के तहत अब तक 2.65 लाख महिलाओं को पात्र घोषित किया गया है। इस योजना के शुरू होने के साथ ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना और उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने से राहत देना है। हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की सहायता से हजारों परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।
योजना के तहत पात्र घोषित महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार कदम उठा रही है। पहली किस्त जारी होने के बाद महिलाओं को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
प्रदेश की 2.65 लाख महिलाओं के पात्र घोषित होने से इस योजना को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब महिलाओं की नजरें पहली किस्त जारी होने की तारीख पर टिकी हैं।
NEWS TODAY HIMACHAL हिमाचल प्रदेश
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
