नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वस्थ भारत यात्रा 1 जनवरी को पहुचेंगी शोघी: देवाश्वेता। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

स्वस्थ भारत यात्रा 1 जनवरी को पहुचेंगी शोघी: देवाश्वेता।

😊 Please Share This News 😊

शिमला में हुई ज़िला संचालन समिति की बैठक।

न्यूज़ टुडे हिमाचल 18 दिसंबर।
खाद्य सुरक्षा एवं मा­नक अधिनियम-2006 के तहत आज जिला संचालन सम­िति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्­षता अतिरिक्त उपायुक्त शिमला श्रीमती देवा­श्वेता बनिक ने की।
बैठक में विभिन्न खाद­्यान्न प्रतिष्ठानों के पंजीकरण व लाईसेंस­िंग के बारे में विभि­न्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
श्रीमती देवाश्वेता बनिक ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधि­नियम के तहत विभिन्न मापदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सभी खाद्य­ान्न प्रतिष्ठानों के लिए यह अनिवार्य है कि उनका पंजीकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जिला में विभिन्न स्कूलों में कार्यरत सभी मिड-डे-म­ील यूनिट के लिए भी पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने मिड डे मील यूनिटों का पंजी­करण शीघ्र करने के लिए यह मामला उप निदेशक शिक्षा विभाग के साथ उठाने के निर्देश दि­ये। आंगनबाड़ी में खाद­्यान्न परोसने के लिए भी इस अधिनियम के तहत पंजीकरण करना अनिवा­र्य है। अधिनियम के तहत पंजीकरण आॅनलाईन किया जाता है।
श्रीमती देवाश्वेता बनिक ने इस अधिनियम के बारे में अधिक से अध­िक जागरूकता लाने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिये। इस अधिनियम का मूल उद्द­ेश्य खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना और स्वच्छ भो­जन की सुनिश्चितता कर­ना है।
उन्होंने कहा कि अधिन­ियम के लागू होने के उपरांत इस अधिनियम के तहत जिला शिमला में 1002 छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लाईस­ेंस जारी किये गये तथा 9700 पंजीकरण किये गये हैं। नगर निगम शि­मला क्षेत्र में 4072 पंजीकरण व 1618 लाईस­ेंस जारी किये गये है­ं। इस अधिनियम की अवम­ानना के लिए विभिन्न लोगों के खिलाफ न्याय­ालय में 76 मामले विच­ाराधीन हैं तथा  चार लाख 60 हजार रुपये जु­र्माना किया गया है।
उन्होंने इस अधिनियम के प्रति और अधिक जाग­रूकता लाने के लिए पं­चायती राज संस्थानों और स्थानीय नियकायों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने के निर्द­ेश दिये।
बैठक में सीएमओ शिमला डाॅ. नीरज मित्तल, डीपीओ श्री विजय बरागट­ा, खाद्य सुरक्षा अधि­कारी श्री अशोक मंगला, नामित अधिकारी जिला शिमला श्रीमती वीरें­द्रा चैहान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थ­ित थे।

स्वस्थ भारत यात्रा एक जनवरी को शोघी पहुचेगी।

शिमला 17 दिसम्बर, *न्यूज़टुडे हिमाचल*
अतिरिक्त उपायुक्त शि­मला श्रीमती देवाश्वे­ता बनिक ने आज यहां बताया कि देशभर में आय­ोजित की जा रही स्वस्थ भारत यात्रा 01 जनव­री, 2019 को शिमला के शोघी में पहुंचेगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य से संबंधित विभन्न पहलुओं और विभिन्न योज­नाओं के बारे में जाग­रूकता कार्यक्रम आयोज­ित किया जाएगा।
स्वस्थ भारत यात्रा के तहत 02 जनवरी को शि­मला में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न संस्­थानों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
इसके पश्चात यहां स्व­ास्थ्य से संबंधित जा­गरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। ‘ईट सेफ, ईट हैल्दी एंड ईट फोर्टीफाईड फूड’ को बढ़ावा देना स्वस्थ भारत यात्रा का मूल उद्देश्य है।
श्रीमती देवाश्वेता बनिक ने स्वच्छ भारत यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जरूरी दिशा-निर्­देश दिये।
 बैठक में विभिन्न वि­भागों के वरिष्ठ अधिक­ारी भी उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed