महिलामोर्चा ने नेरवा में किया मंथन, चुनाव के लिए बनाई रणनीति।
|
😊 Please Share This News 😊
|
भाजपा महिलामोर्चा ने नेरवा में चुनाव को लेकर किया मंथन।
सुरेश कुमार
(न्यूज़टुडे हिमाचल)चौपाल 16 मार्च: भाजपा महिला मोर्चा का संमेलन नेरवा में आयोजित हुआ जिसमें जिला महासुं महिला मोर्चा की अध्यक्षा प्रवीण छाजटा ने बतौर मुख्य अथिति शिरकत की। संमेलन में चौपाल भाजपा मंडल की सेंकडो महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संमेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल चौपाल की अध्यक्षा रमला रांटा ने की। प्रवीण छाजटा ने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला जिसमें माता शबरी योजना, उज्जवला योजना शामिल है तथा इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की ।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष चौपाल मंगतराम शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रिटू शटाइक, एससी मोर्चा अध्यक्ष किरपा राम पिस्टा, अनीता नाथटा, रीना ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, प्रभारी महिला मोर्चा रेखा मनसाईक, महामंत्री सरला गुणसाइक, गगनदीप कांलटा, अनिल, बलवंत ठाकुर, किशोरी शर्मा , उमा कांटा कांनटा मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
