नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल के द्रोण चंदेल स्टार इंडिया आइकॉन अवार्ड के लिए चयनित। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल के द्रोण चंदेल स्टार इंडिया आइकॉन अवार्ड के लिए चयनित।

😊 Please Share This News 😊

चौपाल के द्रोण चंदेल स्टार इंडिया आइकॉन अवार्ड के लिए चयनित।

डीडी जस्टा

न्यूज़ टुडे हिमाचल 1 अप्रैल नेरवा: उपमंडल मुख्यालय चौपाल के समीपवर्ती गाँव बोधना के मात्र सात वर्षीय द्रोण चंदेल ड्रम बीटिंग,कैसिओ प्लेइंग व गायन विद्या में इस कदर पारंगत हो चूका है कि उसकी प्रतिभा को देख कर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाता है ! ड्रम बीटिंग में तो द्रोण के आगे बड़े बड़े ड्रमर भी पानी भरते नजर आते हैं ! द्रोण की इस प्रतिभा को देखते हुए उसे भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्टार इंडिया आइकॉन अवार्ड के लिए चुना जा चूका है ! इस सम्मान के लिए हिमाचल से चुना जाने वाला द्रोण प्रदेश का पहला बच्चा ही नहीं पहला व्यक्ति है ! इसके अतिरिक्त द्रोण के नाम मात्र छह साल की उम्र में ही एक दो नहीं पूरे 26 स्टेज शो करने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुका ! नन्हें द्रोण को महज छह साल की नन्हीं सी उम्र में देश में गुजरात से चलाये गए तिरंगा चैलेंज अभियान के लिए भी चुना जा चूका है ! यह अभियान प्रदुषण मुक्त भारत एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया है ! द्रोण इस अभियान के लिए चुना जाने वाला भी प्रदेश का किसी भी आयु वर्ग का पहला व्यक्ति बन चूका है ! इतनी छोटी उम्र में द्रोण की इन उपलब्धियों को देखते हुए उसे अभी से बॉली वुड फिल्मों और विज्ञापन फिल्मों के ऑफर आने भी शुरू हो गए हैं ! द्रोण को रोरिक इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इंडिया ने भी अपने प्रोजेक्ट्स के लिए चुना है ! आने वाले समय में द्रोण इस कंपनी के प्रोजेक्ट्स में कार्य करता दिखाई देगा ! इस कंपनी में चुना जाने वाला भी द्रोण प्रदेश का पहला बच्चा है ! बहरहाल आज द्रोण की प्रतिभा के आगे बड़े बड़े कलाकार एवं जानी मानी कंपनियां भी नतमस्तक होने को मजबूर हैं ! द्रोण के पिता धर्मेंद्र चंदेल ने नेरवा में पत्रकारों से एक विशेष बातचीत में कहा कि द्रोण को ड्रम बीटिंग के आलावा कैसिओ प्ले,गीत संगीत व पढ़ाई में भी विशेष रूचि है ! उन्हों ने द्रोण की सुविधानुसार उसकी दिनचर्या निर्धारित की है व द्रोण भी पूरे अनुशासन के साथ अपनी दिनचर्या को निभाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]