अनिल हैडली को मिली शिमला प्रैस क्लब की कमान।
😊 Please Share This News 😊
|
शिमला प्रैस क्लब के चुनाव सम्पन्न , अध्यक्ष पद पर अनिल हैडली ने जमाया कब्जा।
न्यूज़टुडे हिमाचल 5 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े प्रेस क्लब शिमला के चुनाव आज शुक्रवार को करीब 3 साल बाद हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल हैडली ने कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। हैडली ने 86 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान हुआ। चुनाव के लिए 258 मतदाताओं में से 219 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन उम्मीदवार व महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव में भाग लिए व सात कार्यकारी परिषद सदस्य के लिए सात सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। कोषाध्यक्ष के लिए उज्ज्वल शर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए । सयुंक्त सचिव पद के लिए दो उमीदवार भवानी नेगी और प्रतिभा कवंर चुनाव मैदान थी जिसमे भवानी नेगी ने 38 मतों से विजय हाशिल की। महासचिव पद पर दवेंद्र वर्मा और उप प्रधान पद पर पराक्रम और भूपेंद्र चौहान विजेपी घोषित हुए।
किसे मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद
अनिल हेडली – 86
धनंजय शर्मा – 84
ज्ञान ठाकुर – 47
उपाध्यक्ष पद
पराक्रम। ..135
भूपेंद्र चौहान …97
प्रखर दीक्षित…73
महासचिव पद
देवेंद्र वर्मा – 96
लोकेंद्र वेकटा -68
विकास चौहान -50
सयुंक्त सचिव
भवानी नेगी 127
प्रतिभा 89
निर्विरोध चुने गए कार्यकारी सदस्य
अभिषेक शर्मा
कृष्ण मुरारी
दिनेश अग्रवाल
जुगल
विशाल सरीन
विजय खाची
करुणा कंवर
अब 2 साल बाद होंगे प्रेस क्लब के चुनाव।
अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद अनिल हैडली ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की हर समस्या को सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब प्रेस क्लब के चुनाव 2 साल बाद होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
