हिमालयन पब्लिक स्कूल में मनाया गया पर्यावरण दिवस
|
😊 Please Share This News 😊
|
हिमालयन पब्लिक स्कूल में मनाया गया पर्यावरण दिवस
डीडी जंसट्टा
न्यूज़ टुडे हिमाचल 4 जून नेरवा: हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा ने अवकाश के चलते एक दिन पहले ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।इस मौके स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बी डी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की उन्होंने बताया कि यही बच्चे कल के भारत का भावी भविष्य है ,बच्चों के द्वारा तैयार मॉडल्स सभी अभिभावकों के लिए प्रेरणा दायक अनुभव रहा क्योंकि माता पिता की उम्मीदों को बच्चों ने विज्ञान के प्रयोग से तैयार इन नायाब मॉडल्स को पुनर्जीवित किया।तत्पश्चात स्कूल से डूंडी माता मंदिर से पुलिस थाना नेरवा तक रैली निकाली गई ।जिसमें सम्पूर्ण जनमानस को संदेश देने का प्रयास किया गया कि आज हमारे पर्यावरण पर संकट गहरा रहा है, लेकिन इसके निदान के लिए सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वृक्षारोपण, जल संचय, धुंआ रहित ईंधन, अवैध खनन, अवैध कटान जैसी विसंगतियों को जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम करना होगा।प्रधानाचार्य दिनेश रांटा ने अंत में सभी छात्रों समेत पीटीए प्रेसीडेंट बी डी शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य प्रीतम शर्मा, अभिभावकों व समस्त स्टाफ का आभार प्रकट किया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
