नगरपंचायत चौपाल में वार्ड 1 में विधायक ने तो वार्ड 2 में नगरध्यक्ष ने किया रावण दहन।
😊 Please Share This News 😊
|
नगरपंचायत चौपाल में वार्ड 1 में विधायक ने तो वार्ड 2 में नगरध्यक्ष ने किया रावण दहन।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 9 अक्टूबर चौपाल: उपमंडल चौपाल में विभिन्न जगह दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया, मंगलवार रात नगर पंचायत चौपाल के वार्ड संख्या 1 में युवक मंडल मंदिर कॉलोनी चौपाल द्वारा दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विधायक बलबीर वर्मा ने बतौर मुख्य अथिति शिरकत की तथा बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को दहन किया। इस दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें नामी स्थानीय कलाकारों ने जनता का मनोरंजन किया, मुख्य अथिति ने दशहरा उत्सव आयोजन कमिटी को कार्यक्रम आयोजन के लिए इकावन हजार रुपये की राशि प्रदान की।
वंही चौपाल नगरपंचायत में ही बीती रात फॉरेस्ट कालोनी मैदान में भी दशहरा उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया जिस की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि चौपाल नगर पंचायत के अध्यक्ष ठाकुर चंद्रमोहन ने की। दशहरा स्थल पहुचने पर आयोजको ने मुख्य अतिथि का हार पहना कर भब्य स्वागत किया। इस मौके ठाकुर चंद्र मोहन ने रावण का पुतला दहन किया। इस मौके यहाँ पर संस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।यहाँ सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी संस्कृतिक कार्यक़म इस कद्र लाजवाब रहा मुख्य अतिथि भी श्रोताओं के साथ नाचने को मजबूर हो गए।इस मौके मुख्य अतिथि ठाकुर चंद्र मोहन ने यहाँ सम्बंधित करते हुए कहा कि वे फॉरेस्ट कॉलोनी के नगर पंचायत वार्ड 2 में सात लाख की लागत से एक पार्क बनने, स्ट्रीट लाइट लगवाने और पक्का रास्ता बनाने की भी घोषणा की उन्होंने 2 दिनो के भीतर ट्यूब लाइट लगने का आश्वासन दिया।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/newsportaldesign.jpg)