पुलवाहल – मंढाह के बीच ऑल्टो दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मौके पर ही मौत।
|
😊 Please Share This News 😊
|
पुलवाहल – मंढाह के बीच ऑल्टो दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मौके पर ही मौत।
सुरेश रंजन
न्यूज़ टुडे हिमाचल 31 अक्टूबर नेरवा:
उपमंडल चौपाल के ग्राम पंचायत पुलबहाल मे संराह से पुलवाहल की ओर जा रही एक आल्टो कार अप्लाइड फॉर जोकि मंढाह के पास लगभग 5 सौ मीटर गहरी खाई में लुढक गई इस कार में 2 व्यक्ति सवार थे जिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक यह दोनों व्यक्ति 2:00 बजे के आसपास दोपहर बाद मंढाह से पूलवाहल की ओर निकले थे जो कि पुलवाहल से 2 किलोमीटर पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जब घर वालों ने 6:00 बजे तक इनकी खोज की तो वह खोजते खोजते उस मोड़ पर पहुंचे जहां पर अचानक गाड़ी की कुछ लाइट जली हुई दिखी तथा उन्होंने नीचे नाले में देखा तो वहां पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, तथा दोनों के शव गाड़ी के आसपास बिखरे पड़े थे। पुलबहाल पुलिस चौकी से आई पुलिस दल की टीम एचएससी संदीप चौहान एचएसआई हरि सिंह खागटा व स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर शव को वहां से निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल नया गया है। जहां पर शव के पोस्टमार्टम होना बाकी है। मृतकों में गाड़ी मालिक प्रताप सिंह पुत्र लचछी राम गांव व डा o पुलबहाल उम्र 50 वर्ष वीरेंद्र पुत्र रामलाल गांव चिआवग डाकघर पुलबाहल उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई करना शुरू कर दी है। इस केस की पुष्टि डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल द्वारा की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
