नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एबीवीपी ने 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की आवेदन फीस को 2450रु से घटाकर 450रु किए जाने की उठाई मांग। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

एबीवीपी ने 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की आवेदन फीस को 2450रु से घटाकर 450रु किए जाने की उठाई मांग।

😊 Please Share This News 😊

एबीवीपी ने 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की आवेदन फीस को 2450रु से घटाकर 450रु किए जाने की उठाई मांग।

गिरीश ठाकुर

न्यूज़ टुडे हिमाचल 1 दिसंबर चौपाल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों से ली जा रही 2450रु कंपारमेंट परीक्षा फीस का विरोध किया  है। एबीवीपी का कहना है कि शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की लेटलतीफी का खामियाजा स्कूल विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षा बोर्ड ने छात्रों से कंपार्टमेंट के ऑनलाइन आवेदन तो मांगे, परंतु उसका गेटवे लिंक स्कूल प्रबंधन को नहीं दिया, जिसके चलते छात्र अपने पेपरों का आवेदन नहीं कर पाए। जब गेटवे लिंक खुला तो, उसमें एक पेपर की फीस 450रु की जगह 2450रु हो गई है। एबीवीपी के जिला संयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि ,अब शिक्षा बोर्ड अपना पल्ला यह बोलकर झाड़ रहा है , कि हमने पहले आवेदन करने का मौका दिया था अब छात्रों को लेट फीस के साथ ही आवेदन देने होंगे, शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनी गलती का ठीकरा स्कूलों के विद्यार्थियों के सिर पर थोपना बिल्कुल भी सही नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा बोर्ड से मांग की है ,कि इस बड़ी हुई फीस को कम करके 450 रु किया जाए, और जिन विद्यार्थियों से 2450 रुपए फीस ली गई है उसे वापस किया जाए। विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा बोर्ड को चेताया  है ,अगर शिक्षा बोर्ड सोमवार तक छात्रों से ली जा रही कंपार्टमेंट परीक्षा फीस को ₹2450 से घटाकर 450 रुपए नहीं करता है ,तो विद्यार्थी परिषद समस्त छात्रों को लामबंद कर प्रदेश भर में शिक्षा बोर्ड के खिलाफ आंदोलन का आगाज करेगी।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ,अटल स्कूल वर्दी योजना के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों को दी गई वर्दी ,बेहद घटिया क्वालिटी का करार दिया है।तथा 2 वर्ष के अंतराल के बाद भी विद्यार्थियों को ऐसी घटिया वर्दी,देने का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध किया है।एबीवीपी के जिला संयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व सरकार ने भी विद्यार्थियों को घटिया वर्दी की सप्लाई की थी जिसके बाद उस वक्त ठेकेदार को पेनल्टी लगाई गई थी, लेकिन विद्यार्थी परिषद का मानना है कि इस प्रकार की पेनल्टी से विद्यार्थियों को दी गई घटिया वर्दी अच्छी नहीं हो जाती, और इस तरह की वर्दी की आपूर्ति से कहीं ना कहीं घोटाले की बू सामने नजर आती है, केवल वर्दी ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को दिए जा रहे स्कूल बैग की क्वालिटी भी घटिया है और सभी जगह से ऐसी ही शिकायतें आई हैं एक ही साइज के बैग सभी कक्षाओं को दिए जा रहे हैं ,जिनमें विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तकें भी पूरी नहीं आ रही है, और यह एक मात्र शो पीस बनकर रह गए हैं ,एक तरफ सरकार शिक्षा के बड़े-बड़े दावे करती हैं, और दूसरी ओर सरकार द्वारा दी गई  वर्दी की घटिया सप्लाई सरकार की पोल खोलती है। विधार्थी परिषद मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की जांच तय समय में की जाए, और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed