चौपाल- शिमला मार्ग बर्फबारी के कारण बंद।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल- शिमला मार्ग बर्फबारी के कारण बंद।
सुरेश रंजन
न्यूज़ टुडे हिमाचल 6 दिसंबर नेरवा: उपमंडल अधिकारी चौपाल अनिल चौहान व डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने चौपाल से शिमला की तरफ जाने के लिए वाहनों पर रोक लगा दी है बीती रात चौपाल से चंबी के बीच लगभग 3 से 4 इंच बर्फ गिरी है जिससे कि वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है ऐसे मौसम में इस मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं बताया जा रहा है उपमंडल अधिकारी चौपाल ने कहा कि जब तक पीडब्ल्यूडी विभाग चौपाल द्वारा सड़क से बर्फ हटाकर सड़क को दुरुस्त नही किया जाता तब तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, इसलिए उन्होंने सभी वाहन चालकों को सचेत किया है कि ऐसे मौसम में इस मार्ग पर वाहन ना ले जाए यदि वाहन ले जाना है तो पहले पीडब्ल्यूडी विभाग से कन्फर्म करें की रास्ता वाहनों के लिए खुला है या नही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
