ठियोग के मिहाना में युवक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली युवक घायल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
ठियोग के मिहाना में युवक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली युवक घायल।
सुरेश रंजन
न्यूज़ टुडे हिमाचल 14 अप्रैल नेरवा: ठियोग की उप तहसील देहा के अंतर्गत मिहाना में अज्ञात आदमी ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली चलने की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में 19 वर्षीय युवक घायल हो गया। उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गोली चलाने वालें का पता नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बीते सोमवार शाम ठियोग तहसील के पडगेहा निवासी बाबी पुत्र मदन लाल सोमवार शाम मिहाना नाला में पानी पी रहा था। तभी किसी अज्ञात शख्स ने बंदूक से गोली चला दी। गोली के छर्रे बाॅबी के शरीर पर लगे और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों को जब घटना का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाबी को निकटवर्ती अस्पताल ले गए। जहां से उसे आईजीएमसी अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने देहा थाना में आईपीसी की धाराओं 336, 337, 188, 269, 270 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इसकी इसकी पुष्टि डीएसपी ठियोग कुलविंदर द्वारा की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
