आदर्श विद्यालय नेरूवा द्वारा 10+1 व 10+2 कक्षा के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में अस्थाई आन लाईन पंजीकरण शुरू।
😊 Please Share This News 😊
|
आदर्श विद्यालय नेरूवा द्वारा 10+1 व 10+2 कक्षा के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में अस्थाई आन लाईन पंजीकरण शुरू।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 27 अप्रैल चौपाल: दसवीं व 10+1 कक्षा के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के ध्यानार्थ वीर चक्र विजेता शहीद श्याम सिंह भिख्टा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरूवा द्वारा 10+1 व 10+2 कक्षा के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में आन लाईन अस्थाई पंजीकरण किया जा रहा है। यह पंजिकरण निशुल्क है।
स्कूल के अंग्रेज़ी लेक्चरर सुशील दफराईक ने जानकारी दी है कि जो भी विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हों कृपया निम्न लिंक https://sites.google.com/view/gsss-nerwa/home पर जा कर आन लाईन फार्म भर सकते हैं। पंजीकरण के बाद इन विद्यार्थियों का whatsapp समूह बना कर इन्हें भी ऑन लाईन शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जायगा। अधिक जानकारी हेतू प्रधानाचार्य या कक्षा प्रभारी से भी सम्पर्क कर सकते है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |