राज्य सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने नेरवा तहसील में दुराचार से पीड़ित नाबालिग लड़की एवं उसके परिजनों से भेंट कर दीया हरसंभव सहायता का आश्वासन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
राज्य सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने नेरवा तहसील में दुराचार से पीड़ित नाबालिग लड़की एवं उसके परिजनों से भेंट कर दीया हरसंभव सहायता का आश्वासन।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 30 मई चौपाल: राज्य सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र की नेरवा तहसील में दुराचार से पीड़ित नाबालिग लड़की एवं उसके परिजनों से भेंट की तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया हैl रूपा शर्मा ने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखना चाहिए तथा वर्तमान प्रदेश सरकार लड़कियों की सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
