भारत-चीन सीमा पर हिमाचल प्रदेश (चौपाल) का जवान शहीद।
😊 Please Share This News 😊
|
भारत-चीन सीमा पर हिमाचल प्रदेश (चौपाल) का जवान शहीद।
भीमसिंह दसाइक/ सुरेश रंजन
न्यूज़ टुडे हिमाचल 11 सितंबर कुपवी, नेरवा: भारतीय सेना मे सेवा कर रहे
चौपाल उपमंडल के गॉव धार चांदना ( तहसील कुपवी ज़िला शिमला हिमाचल प्रदेश ) के वीर सपूत अतर राणा कल अपने देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए है। अमर शहीद अतर राणा पंजाब रेजिमेंट के सिपाही थे। अमर शहीद राणा अरुणाचल प्रदेश मे भारत-चीन सीमा पर तैनात थे। हालांकि अधिकारिक रूप से मृत्यु के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं की गयी है। वीर सपूत ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। । अमर शहीद अतर राणा परिवार मे रोजी रोटी कमाने वाले इकलौते व्यक्ति थे इस घटना पर चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष चौपाल मंगतराम शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अतुल भंडारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रमला रांटा प्रधान परिषद| कुपवी के प्रधान छज्जू राम प्रधान ग्राम पंचायत धारचांदना आत्माराम व चौपाल के सभी प्रबुद्ध लोगों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/newsportaldesign.jpg)