लाल पानी पंचायत बनने पर चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा का जताया आभार।
😊 Please Share This News 😊
|
लाल पानी पंचायत बनने पर चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा का जताया आभार।
न्यूज़ टुडे हिमाचल बीयूरो चौपाल 11 सितंबर: विकास खंड चौपाल की चांजू पंचयात से अलग लालपानी पंचयात बनाए जाने पर इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। दूरदराज गांव लाल पानी के लोगो को अपने पंचायत मुख्यालय काम से लगभग 20 से 25 किलोमीटर जाना पड़ता था। लोगों की मांग पर चौपाल के विधायक बलवीर बलबीर सिंह वर्मा ने विधानसभा में इस समस्या को उजागर कर लाल पानी पंचायत को बनाने की मांग की तथा उनके प्रयासों से लाल पानी पंचयात घोषित की गई।
लालपानी को पंचयात बनाए जाने पर पूर्व प्रधान यशवंत चंदेल वर्तमान में वाइस प्रधान डॉ विजय नेगी बीडीसी सदस्य शशी चौहान, रिटायर्ड बीपीओ धनीराम अमरेट रिटायर्ड बीपीओ बिशन सिंह धीमान रोशन लाल मेहता ज्ञान मेहता सुरेंद्र मेहता पंचायत प्रतिनिधि चंपा शर्मा पूर्व में रही प्रधान सुषमा मस्ताना संतराम नेहटा जग दर्शन उनियाल रामलाल बरसानटा सुरेंद्र मेहता डिंपल शर्मा कुलदीप शर्मा संतोष शर्मा शिवपाल शर्मा दीप राम शर्मा सुरेश रंजन एडवोकेट अमरिंदर नगराईक पवन मेहता कमल शर्मा देवेंद्र नेगी रमेश चौहान नरेश मेहता रिंकू मेहता कमल शुरटा वह सभी ग्राम वासियों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर,विधायक बलवीर वर्मा व खंड विकास अधिकारी चौपाल अरविंद गुलेरिया का आभार व्यक्त किया है।उधर ग्रामवासियों ने लालपानी को पंचयात बनाए जाने के लिए बिशेष रूप से सुरेश रंजन को बधाई दी है जिन्होंने इस कार्य में एहम भूमिका निभाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
