नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल में एसडीएम की अध्यक्षता में चलाया गया भांग उखाड़ो अभियान,राजस्व विभाग, नगरपंचायत व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी किया सहयोग। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल में एसडीएम की अध्यक्षता में चलाया गया भांग उखाड़ो अभियान,राजस्व विभाग, नगरपंचायत व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी किया सहयोग।

😊 Please Share This News 😊
चौपाल में एसडीएम की अध्यक्षता में चलाया गया भांग उखाड़ो अभियान,राजस्व विभाग, नगरपंचायत व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी किया सहयोग।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल चौपाल,30 सितंबर :उपमंडल चौपाल में नशे के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है, सरकार द्वारा नशा निवारण व् भांग उखाड़ो अभियान के पखवाड़े में 21 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चौपाल में भी विभिन्न क्षेत्रों में भांग उखाड़ी जा रही है, इसी कड़ी में बुधवार को नगर पंचायत चौपाल में एसडीएम नरेंदर चौहान ने स्वंय भांग के पोधे नष्ट कर अभियान की शुरुआत की,जिसमें नगरपंचायत, राजस्व विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।
इस दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बैनरों, तख्तियों व नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव को उजागर कर नशे को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।
  इसके अलावा ग्राम पंचायत ननाहर, झीना, सरी व् पुलबाहल में भी पुलिस, पंचायत प्रतिनिधि व् राजस्व अधिकारीयों ने मौके पर जाकर  आसपास के सभी क्षेत्रों में भांग उखाड़ो अभियान चलाया और भांग के पांच पांच  फिट के लंबे पौधे नष्ट किये ताकि कोई भी युवा इस नशे का इस्तेमाल ना कर सके| एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने कहा कि भांग की खेती पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से  ग्राम पंचायत प्रधानों, पुलिस विभाग की मदद से भांग और अफीम की खेती को नष्ट करने के प्रयास किये जा रहे है।  इस मौके पर  नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष सुदर्शना ठाकुर, राजेश शर्मा, जगमोहन मधाइक, विनोद पनाईक, सत्या मधाईक भी उपस्थित रहे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]