शामठा (नेरवा) में मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत।
|
😊 Please Share This News 😊
|
शामठा (नेरवा) में मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत।
सुरेश रंजन
न्यूज़ टुडे हिमाचल नेरवा 8 अगस्त: कल रात के समय नेरूवा से लगभग 10 किलोमीटर दुर ‘शामठा’ (ग्राम पंचायत चंयजन) के पास शामठा टिक्करी सड़क पर एक मारूति UK 07D 8436 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है । प्राप्त जानकारी अनुसार यह हादसा देेेररात के हुआ है। दुर्घटना होने की जानकारी आज सुबह करीब 9:00 बजे तब मिली जब कोई व्यक्ति गाड़ी लेकर शामठ सड़क से गुजर रहा था तो उस गाड़ी वाले की नजर अचानक नीचे खाई (नाला) में पड़ी, और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को व पुलिस को दी गई है । अभी तक की जानकारी अनुसार इस गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था । जिसकी मौका पर ही मृत्यु हो गई है । मृतक की पहचान निकाराम पुत्र स्व०देवू गांव पांलौ (Paloun) डाकघर ईडा़ तहसील नेरूवा जिला शिमला उर्म करीब 35 वर्ष, के रूप में की गई है । पंचायत के स्थानीय लोगों व पुलिस मौके पर पहुंच गई है । पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लिया गया है । शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा लाया जा रहा है । गाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर नीचे नाले में जा गिरी है । उधर प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार शर्मा व पटवारी संजय पिसटा द्वारा मृतक के परिजनों को ₹10000 की फौरी राहत प्रदान की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, माामले की इसकी पुष्टि डीएसपी चौपाल राजकुमार द्वारा की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
