नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल प्रदेश फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल का गठन, पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप बने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल प्रदेश फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल का गठन, पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप बने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष।

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल प्रदेश फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल का गठन, पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप बने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष।

गिरीश ठाकुर

न्यूज़ टुडे हिमाचल 5 दिसंबर चौपाल : जिला शिमला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा मारिया मोंटेसरी स्कूल कुफरी में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलो से दर्जनों स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में हिमाचल प्रदेश फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल का गठन किया गया। इसमे पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप को फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष, वीएन शर्मा व महेश राणा को महासचिव, के एस ठाकुर को प्रदेश को-कॉर्डिनेटर, राजेंद्र सिंह त्यागी को प्रदेश मीडिया इंचार्ज, संगीता शर्मा व संतोष बंटा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त शिमला जॉन से योगेश्वरी वर्मा को अध्यक्ष,कमलेश शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि हमीरपुर ज़ोन से ललित मोहन शर्मा को अध्यक्ष,राजेश ठाकुर को महासचिव तथा मंडी जोन से रमेश वर्मा को अध्यक्ष और बलवंत सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश फ़ेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के नव नियुक्त अध्यक्ष रूप दास कश्यप ने कहा कि प्रदेश के भीतर चल रहे प्राइवेट स्कूलों को आ रही विभिन्न तरह की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे तथा निजी स्कूलों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में फ़ेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल की कार्यकारिणी तैयार कर दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]