कुपवी में दर्दनाक कार हादसा, पांच लोगों की मौत।
|
😊 Please Share This News 😊
|
कुपवी में दर्दनाक कार हादसा, पांच लोगों की मौत।
न्यूज़ टुडे हिमाचल चौपाल : 10 जनवरी ( चौपाल उपमंडल की कुपवी तहसील में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बच्चे सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा शाम 6 बजकर 30 मिटन का बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तरहां के नजदीक कार के गहरी खाई में लुढ़क जाने की वजह से ये हादसा पेश आया है। दुर्घटना चाडोली ग्राम पंचायत के शांन्गोली गांव के नजदीक हुई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। बताया ये भी जा रहा है कि बर्फ पर स्किड होने के कारण कार हादसे का शिकार हुई।
सूचना मिलते ही कुपवी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत ही घायलों को बचाने की कोशिश की गई। घायल हालत में ही एक मासूम बच्चे को निकाला जा सका, जिसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शुरूआती जांच के मुताबिक चार व्यक्तियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान प्रिया पुत्री भगतराम,ग्राम नोरा,निखिल पुत्र झुमरुराम राम ग्राम नोरा,मुकेश पुत्र सीताराम,ग्राम नोरा,रमा पुत्री किरापराम, ग्राम बिजमल, रक्षा पत्नी दिलाराम ग्राम खद्दर के रूप में की गई हैं।
उधर एसडीएम चौपाल चेतसिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दस- दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
