विधिक साक्षरता शिविर के तहत विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को करवाया अवगत।
|
😊 Please Share This News 😊
|
विधिक साक्षरता शिविर के तहत विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को करवाया अवगत।
न्यूज़ टुडे हिमाचल बीयूरो 05/03/22 शिमला:
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला विकास गुप्ता ने आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय टूटू में विधिक साक्षरता शिविर के तहत विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। उन्होने बताया कि शिविर में विधिक प्रक्रिया तथा विभिन्न न्यायिक कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन प्राधिकरण द्वारा किया जाता है।
विकास गुप्ता ने जहां नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी व जागरूक किया वही विभिन्न विधिक प्रक्रियाओं के संबंध में भी लोगों को जानकारी दें। इस शिविर में पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे मामलों को निपटाने तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ज्ञान अर्जित किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों के न्यायिक कार्य, मुफ्त कानूनी सहायता, मध्यस्थता व अदालत आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया जिसमें कानूनी प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियां शामिल है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
