संयुक्त सेब उत्पादक संघ चौपाल द्वारा चौपाल में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊
|
संयुक्त सेब उत्पादक संघ चौपाल द्वारा चौपाल में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 11 जुलाई चौपाल: संयुक्त सेब उत्पादक संघ चौपाल द्वारा चौपाल में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया जिंसमे DYFI चौपाल इकाई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन समेत अन्य संगठनो ने भाग लिया।
यह विरोध प्रदर्शन सेब उत्पादन की लगातार बड़ती लागत और सरकार का सेब बगवानो के प्रति नकारात्मक रवैये को लेकर किया गया! संयुक्त सेब उत्पादकों का मानना आज सेब की खेती बहुत संकट में चली गयी है ऐसा इसलिए है सेब का जो पैदा करने की उत्पादन लागत है वो कई गुना बढ़ गयी है ! सेब के पैकेजिंग मेटीरियल पर सरकार द्वारा 6% अतिरिक्त कर लगाया गया है। जिसके चलते एक ट्रे बंडल का मूल्य 600 रुपय से 800 तक कर दिया गया है।
ख़ाली डब्बों का मूल्य 50-55 से बड़ा कर 75-80 तक कर दिया गया है।
सरकार द्वारा खादों,कीटनाशकों,फंफूदनाशकों पर 18% तक GST लगाया जाता है और साथ ही इन पर मिलने वाली सब्सिडी को भी ख़त्म कर दिया गया है जिन करणो से सेब का जो उत्पादन लागत है वो बहुत अधिक हो गया है।
संयुक्त सेब उत्पादक संघ ने एसडीएम चौपाल के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार को अपना माँग पत्र भी सोंपा जिसमें कार्टन और ट्रे के दामों को कम करने के साथ साथ खादों,कीटनाशकों,फंफूदंशकों पर लगने वाले 18% GST को कम करने,एपीएमसी एक्ट को सख़्ती से लागू करने, ए ग्रेड सेब का न्यूनतम मूल्य तय करने, के साथ साथ ब्लॉक स्तर पर सीए स्टोर खोलने की माँग रखी गयी।साथ ही सरकार से माँग की गयी किसानी/बाग़वानी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणो पर सरकार द्वारा जो अदायगी 2016-2017 से लंबित पड़ी है सरकार उसको शीघ्र किसानो को अदा करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
