नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाल की माटल पंचायत के कुजवी में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 22 वर्षीय महिला की मौत। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

चौपाल की माटल पंचायत के कुजवी में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 22 वर्षीय महिला की मौत।

😊 Please Share This News 😊
चौपाल की माटल पंचायत के कुजवी में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 22 वर्षीय महिला की मौत।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल चौपाल,12 अगस्त:

चौपाल उपमंडल की माटल पंचायत के गांव कुजवी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां बीते रोज लैंडस्लाइड होने से बगीचे की रखवाली कर रही महिला की दबने से मौत हो गई। हालांकि इसकी पहले किसी को भी भनक नहीं लगी। जब शाम को महिला घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। दूसरी सुबह  मालूम पड़ा कि जहां पर महिला बगीचे की रखवाली करने अक्सर बैठा करती थीं वहां पर लैंडस्लाइड हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की सहायता से खुदाई शुरू की। इसी बीच मलबे से शुक्रवार सुबह महिला का शव बाहर निकाला गया। महिला की पहचान 22 वर्षीय अंकिता निवासी लखनपुर उत्तरप्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है और यहां यह परिवार जोगिंदर सिंह के पास रहता था। सूचना मिलने के बाद पंचायत के उप प्रधान राकेश साधामटा, समाजसेवी नरेंद्र पांटा, वार्ड सदस्य राजिंद्र चौहान,  राकेश चौहान, चेत राम, रमेश चंद और मस्तराम सहित अनेक स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता की।

 प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनो 10 हज़ार रुपये की राहत राशी प्रदान की गई है। उधर, एसडीएम चेत सिंह ने इस घटना को बेहद दुखद बताया, उन्होंने कहा कि बरसात के कारण कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से काफी नुकसान हुआ है और कई सड़कें भी अवरुद्ध है। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि प्रशासन द्वारा सभी सड़कों को क्रमवार खोल दिया जाएगा और नुकसान की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]