नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक साल के बाद भी नहीं हो पाई उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सरही में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

एक साल के बाद भी नहीं हो पाई उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सरही में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू।

😊 Please Share This News 😊

एक साल के बाद भी नहीं हो पाई उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सरही में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू।

न्यूज़ टुडे हिमाचल बीयूरो 23 अगस्त करसोग:

मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के करसोग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बही सरही में स्वास्थ्य विभाग ने गांव बही में उप स्वास्थ्य केंद्र तो 1 साल पहले खोल दिया लेकिन आज तक लोगों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान नहीं की। मंडी लोकसभा उपचुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर ने 28 जुलाई 2021 को पांगना की एक जनसभा में ग्राम पंचायत बही-सरही उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। जिसे विभाग ने खोल भी दिया। 8 अगस्त 2021 को खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग ने ग्राम पंचायत बही-सरही की प्रधान श्रीमती कमलेश कुमारी शर्मा से उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए दो कमरे तथा एक शौचालय की मांग की। जिसे एक शपथ पत्र देकर स्वास्थ्य विभाग को दे दिया गया। तब से लेकर गांव बही में बिल्डिंग स्वास्थ्य विभाग के कब्जे में है। 27 मई 2022 को स्वास्थ्य विभाग ने इस बिल्डिंग में उप स्वास्थ्य केंद्र का सामान भी रख दिया। इस बिल्डिंग में स्वास्थ्य विभाग ने ताला लगा कर सारा सामान बंद कमरे में रखकर उसमें ताला लगाकर आज तक उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का दरवाजा नहीं खोला। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, करोना के टीकाकरण के लिए लोगों को 15 किलोमीटर दूर पांगना जाना पड़ता है। या स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को टीकाकरण के लिए पंचायत घर बुला रहे हैं। लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सरही का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का उसी तरह का विधानसभा का दौरा फिर से शुरू हो रहा है। लेकिन पूर्व में की गई घोषणा है जमीन पर नहीं उतर पाई है। ऐसे में उप स्वास्थ्य केंद्र बही-सरही में सेवाएं न देना वर्तमान सरकार के लिए भारी पड़ सकता है। क्योंकि लोगों के मन में यह विचार उठना लाजमी है कि मुख्यमंत्री झूठी घोषणा कर गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]