नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महेश सिंह ठाकुर बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

महेश सिंह ठाकुर बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव।

😊 Please Share This News 😊

महेश सिंह ठाकुर बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव।

न्यूज़ टुडे हिमाचल 3 सितंबर चौपाल:
चौपाल के लिहाट ( पुलवाहल) निवासी महेश सिंह ठाकुर को युवा कांग्रेस में अहम जिम्मेवारी दी गई है। महेश ठाकुर को युवा कांग्रेस में महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उनको युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी का पालिटिकल एडवाइजर भी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
महेश ठाकुर बीते काफी समय से युवा कांग्रेस से जुड़े हैं। वे सिस्को संस्था के संस्थापक हैं। इस संस्था का गटन साल 2012 में किया गया था। यह संस्था कई समाजिक कार्य कर रही है। बल्ड डोनेशन कैंप, पौधारोपण, जागरूकता अभियान, सफाई अभियान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती रहती है। महेश ठाकुर 2009 से 2012 तक युवा कांग्रेस के चुनाव आयोग के तहत विभिन्न राज्यों में काम किया। वहीं 2013 से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ जुड़े हैं। 2020 से युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के साथ युवा कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।
महेश ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, युवां हिमाचल प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली, विनित कंबोज, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे युवा कांग्रेस के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे
निगम भंडारी के पालिटिकल एडवाइजर भी बनाए गए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]