चौपाल के पास खगना में कार दुर्घटना ग्रस्त,एक व्यक्ति की मौत।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल के पास खगना में कार दुर्घटना ग्रस्त,एक व्यक्ति की मौत।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल चौपाल:(25नवम्बर):-चौपाल नेरवा मार्ग पर खगना पुल के समीप एक आल्टो कार नाले में जा गिरी जिस में सवार एक ब्यक्ति की मौत हो गई है मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र श्याम लाल गांव मिडा पीओ भराणु तहसील नेरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर पहुच कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार आर्मी में तैनात थे तथा छुट्टी पर घर आए थे, जिन की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। चौपाल के डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। दुर्घटना की खबर सुनते है समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। चौपाल विधायक बलवीर वर्मा व कांग्रेस नेता रजनीश किमटा ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है तथा प्रभावित परिवार के प्रति अपनी संवेदना ब्यक्त की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
