राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर में मनाया गया संविधान दिवस।
|
😊 Please Share This News 😊
|
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर में मनाया गया संविधान दिवस।
महेंद्र पालसरा
न्यूज़ टुडे हिमाचल सैंज कुल्लू:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय कार्यकारी प्रधानाचार्य निरत ठाकुर ने बताया कि 1946 में संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन किया गया और इसकी रचना में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा। 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हो गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया गया। संविधान दिवस इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि भारत का सर्वोच्च विधान संविधान है। यह हमारे कानून का संग्रहण है। इसे आम बोल-चाल की भाषा में ‘कानून की किताब’ भी कहते हैं। हमारा संविधान दुनिया का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। हमारे देश में लोकतंत्रात्मक गणराज स्थापित है। इसकी सम्प्रभुता, और धर्म-निरपेक्षता इसे दूसरों से अलग करती है। संविधान दिवस पर सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिवस को विशेष बनाने के लिए विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान राजकुमार ठाकुर गोविंद राम बुद्धि सिंह ठाकुर रामलाल नरसिंहगढ़ अक्षत सिंह मीराबाई का कहना है कि आज बच्चों को शपथ दिलाई गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
