नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंटक प्रदेश महासचिव सीता राम सैणी ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस सरकार के बनने पर दी बधाई। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

इंटक प्रदेश महासचिव सीता राम सैणी ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस सरकार के बनने पर दी बधाई।

😊 Please Share This News 😊

इंटक प्रदेश महासचिव सीता राम सैणी ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस सरकार के बनने पर दी बधाई।

विनोद चढ़ा कुठेड़ा बिलासपुर

बिलासपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में इंटक प्रदेश महासचिव सीता राम सैणी ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस सरकार के बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश के इंटक परिवार की ओर से नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए सैणी ने कहा क चुनावों से पहले इंटक की प्रदेशस्तरीय बैठक में कांग्रेस को सता में लाने के लिए जीतोड़ मेहनत का संकल्प लेते हुए लाखों मजदूरों और पदाधिकारियों ने जमीनी स्तर पर काम किया तथा इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने कहा कि चूंकि पिछली भाजपा सरकार में पांच साल
अनिश्चितता का माहौल रहा और श्रमिकों की हितों की रक्षा होना तो दूर उनके जायज हक भी नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में अब जब कांग्रेस के सुशासन वाली सरकार सता में आई है तो एक अनुभवी चेयरमैन की आवश्यक्ता है। मजदूरों से संबंधित हर कसौटी पर खरा उतरने वाला बाबा हरदीप सिंह एक ऐसे नेता है जिसके नेतृत्व में पूरे हिमाचल में श्रमिकों के हितों की रक्षा के साथ उनके विकास के कार्य भी तेजी से होते हैं। उन्होंने कांग्रेस के सभी जीते हुए विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि अब आम आदमी और गरीब की सरकार बनी
है।

बाईट- सीता राम सैणी प्रदेश महासचिव इंटक
बाईट- रूप सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष बिलासपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]