चौपाल के युवा क्रिकेटर मुकुल नेगी की धाकड़ बल्लेबाज़ी की बदौलत मेघालय के खिलाफ हिमाचल मजबूत स्थिति में।
![](https://newstodayhimachal.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230129_203710-1024x987.jpg)
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल के युवा क्रिकेटर मुकुल नेगी की धाकड़ बल्लेबाज़ी की बदौलत मेघालय के खिलाफ हिमाचल मजबूत स्थिति में।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल चौपाल:
मुकुल नेगी के तेज- तर्रार शतक की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने कर्नल सी. के.नायडू ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ़ पहले दिन के खेल समाप्ति पर अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है।
मुकुल नेगी के 109 गेंदों में बनाये गये 152 रनों की मदद से हिमाचल प्रदेश ने 6 विकेट पर 419 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की।
दिन का खेल समाप्त होने तक मेघालय ने 1 विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं।
आपको बता दें कि चौपाल के मुकुल नेगी कर्नल सी. के.नायडू ट्रॉफी के इस सत्र में शानदार फॉर्म में हैं। हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए अभी तक इस प्रतियोगिता में मुकुल 2 शतकों(310*, 152) की मदद से 571 रन व गेंदबाज़ी में 14 विकेट ले चुकें हैं।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/newsportaldesign.jpg)