हिमाचल वासियों को दिल्ली में आने वाले समय में हिमाचल निकेतन के रूप में ठहरने के लिए मिलेगा तीसरा विकल्प,मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शिलान्यास।
|
😊 Please Share This News 😊
|
हिमाचल वासियों को दिल्ली में आने वाले समय में हिमाचल निकेतन के रूप में ठहरने के लिए मिलेगा तीसरा विकल्प,मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शिलान्यास।
न्यूज़ टुडे हिमाचल शिमला:
हिमाचल वासियों को दिल्ली में आने वाले समय में हिमाचल निकेतन के रूप में ठहरने के लिए तीसरा विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र में 57.72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 5 मंजिला हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया। इस भवन में 2 वीआईपी कमरे व विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित 36 तथा 40 सामान्य कमरों की सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त स्टाफ के लिए 3 कमरों की सराय (डोरमैट्रिज) की सुविधा होगी। इस भवन के बेसमैंट में 53 वाहनों और 87 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी होगी। भवन में कुल 81 कमरे होंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भवन और हिमाचल सदन के अतिरिक्त अब इस भवन के निर्माण से दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले हिमाचली विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा प्राप्त होगी। वर्तमान में एम्स में चिकित्सा सुविधा के साथ विभिन्न उद्देश्यों के लिए नई दिल्ली जाने वाले प्रदेशवासियों को हिमाचल भवन तथा हिमाचल सदन में रहने की सुविधा उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल निकेतन से अब राष्ट्रीय राजधानी में हिमाचलियों को रहने का तीसरा विकल्प उपलब्ध होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
