नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में कर्मचारियों को 1 अप्रैल से मिलेगी पुरानी पेंशन। ओपीएस का लाभ लेने के लिए लिखित रूप में सहमति देनी होगी। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल में कर्मचारियों को 1 अप्रैल से मिलेगी पुरानी पेंशन। ओपीएस का लाभ लेने के लिए लिखित रूप में सहमति देनी होगी।

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल में कर्मचारियों को 1 अप्रैल से मिलेगी पुरानी पेंशन। ओपीएस का लाभ लेने के लिए लिखित रूप में सहमति देनी होगी।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला , 03 मार्च :

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में Ops पर बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने एक अप्रैल से हिमाचल में OPS लागू करने का फैसला लिया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई 2003 को जो कर्मचारी नियुक्त हुए हैं, उन्हें पुरानी पेंशन दी जाएगी।  हिमाचल सरकार ने एनपीएस में रहने का भी कर्मचारियों को विकल्प दिया है। जिन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेना है, उन्हें लिखित रूप में सहमति देनी होगी। कैबिनेट मंत्री मंत्री ने बताया कि 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2023 के बाद कर्मचारियों का एनपीएस में पैसा नहीं कटेगा। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि हिमाचल सरकार ने किसी भी राज्य के मॉडल को नहीं अपनाया है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए हिमाचल प्रदेश में अपना एक नया मॉडल तैयार किया है। वही, कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के पास नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत जमा प्रदेश का 8 हजार करोड़ को लौटाने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया है। कैबिनेट ने हिमाचल 8,780 आशा वर्कर रखने का निर्णय लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]