व्योपार मंडल नेरवा ने सिविल अस्पताल नेरवा में अतिरिक्त 108 एंबुलेंस की विवादउठाई मांग।

😊 Please Share This News 😊
|
व्योपार मंडल नेरवा ने सिविल अस्पताल नेरवा में अतिरिक्त 108 एंबुलेंस की विवादउठाई मांग।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो नेरवा:
नेरवा तथा इसके आस पास के क्षेत्रों में यातायात दुर्घटनाएं एक महत्वपूर्ण समस्या के रूप में उभरी हैं, जिससे एक बहु-अनुशासनात्मक दृष्टिकोण से निपटने की आवश्यकता है।
नेरवा जैसे दुर्गम क्षेत्र में रोड एक्सीडेंट से मृत्यु की प्रवृत्ति खतरनाक होती जा रही है। घातक और अक्षम करने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसे रोकना सभी स्थानीय लोगो एवम सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपलब्ध नियमों और विनियमों को लागू करने का दृष्टिकोण अक्सर अप्रभावी और आधे-अधूरे मन से होता है। इस सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा को रोकने के लिए जागरूकता निर्माण, यातायात नियमों का सख्त कार्यान्वयन और वैज्ञानिक इंजीनियरिंग उपाय समय की आवश्यकता है।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार न केवलफर्स्ट एड देने में सहायक बन सकता है अपितु लोगो की जाने भी बचाई जा सकती है। इसलिए सड़कों के चौड़ीकरण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर स्थानीय लोगो एवम नेतृत्व को गहन चिंतन करने की जरूरत है।
अभी हाल ही में केदी में एक रोड एक्सीडेंट ने चार नौजवानों की जान ली जिसमें भारतीय सेना का जवान लक्की ठाकुर भी शामिल था। इस दुर्घटना के जो भी कारण रहे हो लेकिन इस प्रकार की दुर्घटनाओं के लिए यहां की तंग तथा उखड़ी सड़के भी जिम्मेदार है।
सड़कों के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण भी कई बार एक्सीडेंट के शिकार लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी है। इस प्रकार की इमरजेंसी में सेवा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास केवल एक एंबुलेंस है जो की यहां हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए काफी नही है।
यहां की दुर्गम भौगोलिक प्रस्थितियों में 108 नामक स्वास्थ्य सेवा एक बेहतरीन तथा सराहनीय कार्य कर रही सेवा है। लेकिन इस प्रकार की इमरजेंसी में यह सेवा कई बार उपलब्ध नहीं हो पाती। इसलिए व्योपार मंडल नेरवा के प्रधान राजीव भिक्टा ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि कि नेरवा हस्पताल में एक ओर एंबुलेंस का प्रबंध किया जाए ताकि पीड़ित लोगो को तत्काल प्रभाव से फर्स्ट ऐड उपलब्ध की जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
