चौपाल की बेटी आक्षी प्रियदर्शनी हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कॉलेज केडर अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित्त।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल की बेटी आक्षी प्रियदर्शनी हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कॉलेज केडर अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित्त।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला;
चौपाल की बेटी आक्षी प्रियदर्शनी हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कॉलेज केडर अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित्त हुई हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कॉलेज केडर विषय अंग्रेजी में चौपाल से संबंध रखने वाली आक्षी प्रियदर्शनी का असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयन हुआ है। आक्षी की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल चौपाल से हुई है जबकि स्नातक की पढ़ाई उन्होंने एक्सीलेंस कॉलेज संजौली पूर्व की। स्नातकोत्तर विश्वविद्यालय शिमला से, जीआरएफ, नेट ,सेट उत्तीर्ण करने के पश्चात उन्होंने कड़ी मेहनत के बूते असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित होकर समूचे चौपाल निर्वाचन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। आक्षी प्रियदर्शनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता परिजनों और गुरुजनों को दिया है। बेटी की कामयाबी पर पिता ओम प्रकाश और माता सीमा प्रकाश अपने आपको गौरवान्वित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं वही संपूर्ण क्षेत्र से परिचित जनों के बधाई संदेश मिलने का भी निरंतर सिलसिला जारी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
