नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर निगम शिमला के चुनावों की दृष्टि से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्रवासी, सह प्रवासी और वार्ड प्रभारियों के साथ करेगे बैठक। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नगर निगम शिमला के चुनावों की दृष्टि से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्रवासी, सह प्रवासी और वार्ड प्रभारियों के साथ करेगे बैठक।

😊 Please Share This News 😊
 नगर निगम शिमला के चुनावों की दृष्टि से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्रवासी, सह प्रवासी और वार्ड प्रभारियों के साथ करेगे बैठक।
 न्यूज़ टुडे संवाददाता शिमला:
शिमला, भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि कल भाजपा नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने जा रही है, इस बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में दोपहर 2 बजे किए जाएगा।
इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहने वाले हैं ।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर निगम चुनावों को लेकर अद्भुत जोश है और हाल ही में भाजपा ने सभी 34 वार्डों में प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी एवं वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है इसके बाद सभी वार्डों में क्रमश: कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है।
पिछले कल ही भाजपा के नवनियुक्त प्रवासी प्रभारियों ने शिमला शहर के 19 वार्डों में आयोजित विभिन्न बैठकों में भाग लिया है।
कल की आगामी बैठक में सभी 34 वार्डों के प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी भाग लेने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी नेताओं को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा शासित नगर निगम ने आपने कार्यकाल में शिमला शहर में कार्य किया है उसका आने वाले चुनावों में बड़ा लाभ मिलेगा, चाहे अमरूत मिशन की बात करें या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की बात करें दोनों बड़े प्रोजेक्ट भाजपा द्वारा लाए गए हैं और उनको धरातल पर उतारा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]