जालंधर लोकसभा उप चुनाव के संदर्भ में समीक्षा बैठक के लिए जालंधर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
|
😊 Please Share This News 😊
|
जालंधर लोकसभा उप चुनाव के संदर्भ में समीक्षा बैठक के लिए जालंधर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला, 09 अप्रैल:
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जालंधर लोकसभा उप चुनाव के प्रभारी मुकेश अग्निहोत्री आजकल जालंधर के दो दिवसीय प्रवास पर है। उप मुख्यमंत्री के प्रभारी नियुक्त होने के उपरांत यह उनका जालंधर क्षेत्र का दूसरा दौर है जहां वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ उप चुनाव के संदर्भ में समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री ने आज जालंधर लोकसभा उपचुनाव के संदर्भ में पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा व जालंधर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत कौर व अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने चुनाव के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया तथा आगामी रणनीति तैयार की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
