नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी नेरवा के शालवी नदी की बाढ़ सुरक्षा दीवार: उप मुख्यमंत्री नेरवा में सीवरेज व्यवस्था पर खर्च होंगे 26 करोड़, 12 लाख से चौपाल में सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी नेरवा के शालवी नदी की बाढ़ सुरक्षा दीवार: उप मुख्यमंत्री नेरवा में सीवरेज व्यवस्था पर खर्च होंगे 26 करोड़, 12 लाख से चौपाल में सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त।

😊 Please Share This News 😊

7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी नेरवा के शालवी नदी की बाढ़ सुरक्षा दीवार: उप मुख्यमंत्री

नेरवा में सीवरेज व्यवस्था पर खर्च होंगे 26 करोड़, 12 लाख से चौपाल में सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त।

गिरीश ठाकुर

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल 22 मई:

नेरवा के शालवी नदी में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार को तैयार किया जायेगा। यह बात आज उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेरवा में लोगों की जन समस्याएं सुनते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार किया जा चुकी है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा। यह दीवार नदी के दोनो तरफ लगभग 3 किलोमीटर तक बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जल शक्ति मंडल नेरवा के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत 105 करोड़ रुपए की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं में गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि नेरवा शहर में सीवरेज व्यवस्था पर 26 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे तथा चौपाल में 12 लाख रुपए की लागत से सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है तथा अन्य औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण कर कार्य आरंभ किया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जल शक्ति मंडल नेरवा का होरोस्कोप तैयार करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री से नेरवा विश्राम गृह में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने भेंट की तथा जन समस्याएं भी सुनी। उप मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि लोगों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उन्हें पूर्ण किया जायेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]