नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित – मुकेश अग्निहोत्री – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित – मुकेश अग्निहोत्री

😊 Please Share This News 😊

 

प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने चालदा महासु मंदिर सराजी एवं हाटकोटी मंदिर में परिवार सहित की पूजा अर्चना।

 

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला 23 मई

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चालदा महासु मंदिर सराजी एवं हाटकोटी मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का स्थल है और देवी-देवताओं के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख शांति की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों की व्यवस्था बदलने के लिए प्रयास किए जायेंगे ताकि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, बेटी आस्था अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]